5G मामले में जूही चावला पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, सिंगल बेंच ने लगाया था 20 लाख का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जूही चावला ने 5G मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने 5G से इंसान, जानवरों और वनस्पतियों पर रेडिएशन के दुष्प्रभाव का दावा करते हुए सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी। दरअसल, सिंगल बेंच ने अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। अब इस मामले में जूही की याचिका पर डबल बेंच 23 दिसंबर को सुनवाई करेगी।
