जस्टिन बीबर हुए कोरोना संक्रमित, रद्द करना पड़ा ‘जस्टिस वर्ल्ड विल' कार्यक्रम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
हॉलीवुड गायक जस्टिन बीबर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में गायक जस्टिन बीबर की टीम ने जानकारी दी कि सिंगर बीते शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। कोरोना संक्रमित होने के बाद जस्टिन बीबर को रविवार को लास वेगास में उनके ‘जस्टिस वर्ल्ड विल’ कार्यक्रम को भी रद्द करना पड़ा।
