जस्टिन बीबर का दिल्ली में होने वाला शो रद्द, आयोजकों ने की पुष्टि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बीते दिनों खबर आई थी कि पॉप गायक जस्टिन बीबर ने अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए जस्टिस वर्ल्ड टूर फिर से स्थगित कर दिया है। इस टूर के तहत वह नई दिल्ली में भी परफॉर्म करने वाले थे। अब भारतीय आयोजकों ने पुष्टि की है कि जस्टिन ने अपना भारत दौरा भी रद्द कर दिया है। बीमारी के कारण ब्रेक लेने के बाद इस साल अगस्त में ही जस्टिन में अपना टूर दोबारा शुरू किया था।