काजल अग्रवाल ने शेयर की मंगेतर गौतम किचलू की तस्वीर, इस दिन होगी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
काजल अग्रवाल ने मंगेतर गौतम किचलू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। 30 अक्टूबर को दोनों की शादी होगी। दशहरे के मौके पर शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन में काजल ने लिखा, 'हमारी तरफ से आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं।' उन्होंने गौतम को भी टैग किया। बता दें काजल और गौतम किचलू की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।
