काजोल और सूर्या को ऑस्कर्स में शामिल होने के लिए न्योता मिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेता सूर्या को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला। वह पहले तमिल या दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें ऑस्कर्स में शामिल होने के लिए न्योता मिला। लिस्ट में अभिनेत्री काजोल, पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नलिन कुमार पंड्या, ऑस्कर नामांकित वृत्तचित्र निर्माता सुष्मित घोष और रिंटू थॉमस, और भारतीय अमेरिकी डेडपूल और मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस की निर्माता आदिया सूद शामिल हैं।
