काजोल ने की अपनी अगली फिल्म सलाम वेंकी की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Box office worldwide
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्मकार काजोल ने अपनी अगली फिल्म सलाम वेंकी की घोषणा कर दी है। फिल्म त्रिभंग के बाद काजोल ने अपनी अगली फिल्म सलाम वेंकी की घोषणा कर दी। इस फिल्म का निर्देशन रेवती कर रही हैं। काजोल ने फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रेवती के साथ फिल्म के मुहुर्त की तस्वीरें शेयर कीं।
