22 साल बाद 'विक्रम' में साथ दिखेंगे कमल हासन और प्रभुदेवा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
22 साल बाद प्रभुदेवा और कमल हासन एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। 'मास्टर' के निर्देशक लोकेश कनगराज के प्रोजेक्ट 'विक्रम' में कमल हासन का नाम पहले ही तय है। अब सामने आया है कि प्रभुदेवा भी फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे। नवंबर 2019 से ही फिल्म चर्चा में थी। कमल हासन और लोकेश के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई थी, जोकि जल्द शुरू होने वाली है।
