4 साल की उम्र से काम करने लगे थे कमल हासन, चर्चा में रही निजी जिंदगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुपरस्टार कमल हासन 7 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता होने के साथ साथ कमल हासन निर्माता-निर्देशक भी हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में फिल्में की। 67 वर्षीय कमल हासन का फिल्मी करियर उपल्ब्धियों से भरा रहा है। वह फिल्मों के अलावा राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनको अभी तक 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिले। उन्होंने 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं।
