कमल हासन ने 'विक्रम' के निर्देशक लोकेश कनगराज को दी 2 करोड़ रुपये की कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
कमल हासन स्टारर फिल्म 'विक्रम' ने रिलीज़ के महज चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट है, और अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए, कमल हासन ने फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज को एक लक्जरी कार उपहार में दी है। गौरतलब है कि लोकेश कनगराज को फिल्म 'विक्रम' के निर्देशन के लिए 8 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
