चुनाव प्रचार के बाद चेन्नई लौट रहे कमल हासन की कार पर हमला, आरोपी को कार्यकर्ताओं ने पीटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एमएनएम प्रमुख कमल हासन की कार पर रविवार रात हमला हुआ। हासन कांचीपुरम में चुनाव प्रचार के बाद चेन्नई लौट रहे थे, तभी एक युवक ने उनकी कार पर हमला किया। हालांकि हासन को चोट नहीं आई। उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस ने उसे छुड़ाया और गिरफ्तार करके उसे हॉस्पिटल ले गई।
