देर रात बिगड़ी कमल हासन की तबियत, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन की तबीयत बिगड़ी। उन्हें 23 नवंबर की रात तेज पेट दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अस्पताल ने अभी तक उनकी हालत के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता को नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था और आज उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।
