सलमान से झगड़े के बीच कमाल राशिद खान ने शाहरुख का नाम घसीटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले दिनों से सलमान खान और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ का झगड़ा लगातार चर्चा में बना हुआ है। राशिद खान सोशल मीडिया के जरिए लगातार सलमान पर निशाना साध रहे हैं। सलमान का पक्ष लेने वाले मीका सिंह से भी राशिद की सोशल मीडिया जंग जारी है। उन्होंने शाहरुख खान का नाम भी घसीटा है। सलमान खान ने राशिद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी किया है।
