कंगना ने किया 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ़ दिद्दा' का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कंगना रनौत ने ट्वीट के जरिए मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी की अगली फ़िल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ़ दिद्दा' का ऐलान किया। 'वॉरियर क्वीन' दिद्दा ने अविभाजित कश्मीर पर करीब 40 साल तक राज किया था। उनके साम्राज्य में लोहारा राज्य भी शामिल था। कंगना फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू करेंगी। फिलहाल कंगना रजनीश घई की फिल्म धाकड़ और सर्वेश मेवाड़ी की फिल्म तेजस की शूटिंग कर रही हैं।
