जावेद के मानहानि केस को लेकर कंगना ने दिंडोशी सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जावेद अख्तर द्वारा अपने खिलाफ किए गए मानहानि केस को लेकर कंगना ने दिंडोशी सेशन कोर्ट के दरवाजे खटखटाए। कंगना ने मजिस्ट्रेट के उस आदेश के खिलाफ क्रिमिनल रिवीजन एप्लिकेशन दायर की है, जिसके तहत उन्हें अदालत में तलब किया गया था। कंगना का आरोप है कि उसे CrPC के प्रावधानों का पालन किए बिना अदालत ने तलब किया था। उन्होंने अपने खिलाफ जमानती वारंट जारी करने की कार्रवाई को भी चुनौती दी है।
