x

कंगना ने BMC से मांगा दो करोड़ रुपये का मुआवजा, हाईकोर्ट में दायर की संशोधित याचिका

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस में की गई तोड़फोड़ का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने BMC पर अवैध रूप से ऑफिस में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए उससे दो करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। इसके लिए अभिनेत्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष संशोधित याचिका दायर की है। उन्होंने संशोधित याचिका में BMC पर ऑफिस में अवैध विध्वंस का आरोप लगाया है।