x

'तनु वेड्स मनु' के 10 साल पूरा होने पर कंगना ने श्रीदेवी से की अपनी तुलना

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को बॉलीवुड की सफल फिल्मों में शुमार किया जाता है। फिल्म की रिलीज को दस साल पूरा होने पर कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बाद केवल वह अच्‍छी कॉमेडी कर सकती हैं। बता दें रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और इसकी पटकथा हिमांशु शर्मा ने लिखी थी।