कंगना 'तेजस' के लिए जैसलमेर रवाना, फिल्म में बनेंगी सिख सोल्जर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कंगना 'तेजस' की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हुईं। कंगना ने ट्वीट किया, "ये घर की बहुत छोटी ट्रिप थी। 'तेजस' के शूट के लिए जैसलमेर रवाना हो रही हूं। हर तरफ बढ़ते कोविड मामलों को देखकर परेशान हूं। सभी की सलामती की दुआ करती हूं। साथ ही 'थलाइवी' के ट्रेलर को प्यार देने के लिए सबका धन्यवाद।" निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा की फिल्म में कंगना सिख सोल्जर तेजस गिल बनेंगी।
