कोर्ट में पेश हुईं कंगना, काउंटर याचिका दाखिल कर जावेद अख्तर पर लगाए गंभीर आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत आज अंधेरी की अदालत में पेश हुईं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि 20 सितंबर 2021 को अगर कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुईं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। इस पूरे विवाद में कंगना ने जावेद अख्तर पर काउंटर याचिका दाखिल की। कंगना ने जावेद अख्तर पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई आरोप लगाए हैं।
