कंगना ऋतिक ईमेल विवाद में नया मोड़, ऋतिक को भेजा गया समन, कंगना ने ली चुटकी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के ईमेल मामले में रितिक रोशन को पूछताछ और बयान दर्ज कराए जाने के लिए मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। उनको 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच आने के लिए कहा गया है। अब कंगना ने रितिक पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, लेकिन मेरा नामसमझ एक्स अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जानेवाला।
