अब कंगना रनौत हुईं कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं पिछले कुछ दिनों से अपनी आंखों में हल्की जलन और थका हुआ व कमजोर महसूस कर रही थी। हिमाचल जाने की उम्मीद कर रही थी, इसलिए कल मेरा कोविड टेस्ट हुआ और आज रिपोर्ट आई कि मैं पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है, लेकिन अब मुझे पता है कि मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। लोग भी कृपया इससे न डरें।'
