कंगना को झटका, मनाली में कराया कोरोना टेस्ट हुआ रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई जाने से पहले ही कंगना को झटका लगा। उनका कोरोना टेस्ट मनाली में जांच के दौरान रद्द हुआ। उनका सैंपल पैतृक गांव भांवला में दोबारा लिया गया, रिपोर्ट आज दोपहर तक आएगी। ऐसे में आज कंगना का मुंबई पहुंचना शायद ही संभव हो। मुंबई जाने से पहले कंगना, बहन रंगोली और परिजनों की कोरोना जांच हुई थी। जिसमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन कंगना की रिपोर्ट रद्द हो गई।
