आलिया के विज्ञापन पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- हिन्दुओं का मजाक उड़ाना बंद करो
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
आलिया भट्ट इन दिनों एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उन्हें इसे लेकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं अब कंगना रनौत ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। कंगना पहले भी आलिया पर निशाना साध चुकी हैं। अब जबकि उनका विज्ञापन सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है तो कंगना कैसे अपनी राय देने से चूक जातीं।