राजनाथ से मिलीं कंगना, फिल्म 'तेजस' के लिए लिया आशीर्वाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत ने आज राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म 'तेजस' के लिए रक्षा मंत्री से आशीर्वाद लिया। 'तेजस' की टीम भी इस दौरान उनके साथ रही। कंगना इस फिल्म में एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगी। कंगना ने मुलाकात के फोटो शेयर करके लिखा, 'आज टीम तेजस माननीय श्री राजनाथ सिंह से मिली। हमने उनका आशीर्वाद लिया, फिल्म की स्क्रिप्ट शेयर करके कुछ परमिशन भी ली, जय हिंद।'
