बिना मास्क के स्टूडियो पहुंचीं कंगना, अब हो रहीं ट्रोल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कंगना रनौत बिना मास्क के दिखीं। कंगना डबिंग स्टूडियो जा रही हैं और वो कार से बिना मास्क के उतरीं। इसके साथ ही उनके हाथ में भी मास्क नहीं दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'आपका मास्क कहां है मैम, आप हमेशा दूसरों को ज्ञान देती रहती हैं।'
