नासा में इंटर्न दो भारतीय बहनों की बिंदी वाली तस्वीर वायरल, कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दो भारतीय बेटियां पूजा और प्रतिमा रॉय नासा में इंटर्नशिप कर रही हैं। नासा में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम चीफ कैथी ने बिंदी लगाई हुई उनकी फोटो ट्वीट की तो कंगना ने लिखा, 'जिसका भी मन वैज्ञानिकता में लगा होगा, वह हिंदुत्व की तरफ खिंचा चला आएगा। ये देखकर अच्छा लग रहा है कि एक वैज्ञानिक ने भी बिंदी लगाई है। जिसका अर्थ है कि बुद्धिमत्ता भक्ति से जुड़ी हुई है।'
