कंगना ने थलाइवी बनने के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया और फिर घटाया, एक्ट्रेस बोलीं- चुनौती भरा था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' का ट्रेलर कंगना रनौत के जन्मदिन पर कल रिलीज़ होगा। उससे पहले आज कंगना ने थलाइवी बनने के लिए किए ट्रांसफॉर्मेशन का सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हुए लिखा, "थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च के लिए और एक दिन। 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर उसे कुछ ही महीनों के अंतराल में कम करना। सिर्फ यही एक चुनौती नहीं थी, जिसका सामना मैंने इस एपिक बायोपिक की शूटिंग के दौरान किया।"
