सामने आई 'थलाइवी' की नई रिलीज़ डेट, अंग्रेजी में नाम में मामूली बदलाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता की कहानी पर आधारित कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' अब 10 सितंबर 2021 को रिलीज़ होगी। निर्माताओं ने नई रिलीज डेट के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में नए पोस्टर भी जारी कर दिए हैं। फिल्म के पोस्टर देखने से पता चलता है कि संभवत: अंक ज्योतिष के हिसाब से ही इसकी अंग्रेजी की वर्तनी में एक 'आई' और जोड़ दिया गया है।
