कंगना रनौत ने बांकेबिहारी मंदिर में किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
सोमवार को करीब साढ़े 9 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली से वृंदावन पहुंचीं कंगना रनौत ने बांकेबिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। कंगना ने इस दौरान विधि-विधान से पूजा की और हाथ उठाकर बांकेबिहारी के जयकारे लगाए। कंगना के फैंस इस दौरान मोबाइल से उनकी सेल्फी लेने के लिए जुटे। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद, सेवायतों ने कंगना को पाटुका भेंट किया।
