फाइटर पायलट के अंदाज में दिखेंगी कंगना रनौत, दिसंबर में शुरु करेंगी 'तेजस' की शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर एक आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। कंगना ने फिल्म से अपना लुक जारी करते हुए बताया है कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरु करने वाली हैं। बता दें कि फिल्म में कंगना को एक भारतीय फाइटर प्लेन की पायलट के किरदार में देखा जाएगा।