कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर महिला ब्यूटीशियन ने लगाया यौन शोषण का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर यौन शोषण का आरोप लगा। एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज हुई। 30 वर्षीय ब्यूटीशियन महिला ने आरोप लगाया है कि हेगड़े ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। पीड़िता जून 2020 में एक फिल्म शूटिंग के दौरान हेगड़े से मिली थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 377 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
