कोरोना के कारण कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट भी टली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: rediff
कोरोना के मामले खासतौर पर महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग और रिलीज पर भी इसका असर पड़ने लगा है। अब कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। यही वजह है कि उनकी इस फिल्म की रिलीज टल गई है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर बनी यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होनी थी।