इस दिन नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कंगना की नई फिल्म ‘थलाइवी’ हिंदी, तमिल और तेलुगु में आएगी। हालांकि ओटीटी पर फिल्म की रिलीजिंग 10 सितंबर को प्रस्तावित है। लेकिन, फिल्म का हिंदी संस्करण 24 सितंबर या उसके बाद किसी भी दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकता है। फिल्म ‘थलाइवी’ के हिंदी संस्करण की सिनेमाघरों में रिलीज और फिर इसे ओटीटी पर रिलीज करने का अंतर घटाकर दो हफ्ते कर देने से फिलहाल बवाल मचा हुआ है।
