कंगना रनौत का मुंबई पुलिस को जवाब, बोलीं- भाई की शादी के बाद ही आऊंगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मुंबई पुलिस द्वारा दोबारा भेजे गए समन पर एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भाई की शादी की रस्मों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए पेशी से इनकार कर दिया। कंगना और रंगोली का कहना है, 'वह अपने भाई की शादी के बाद ही उनके समक्ष पेश हो सकेंगी। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर टिप्पणी करने पर दोनों को पेश होने के लिए कहा गया है।