कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील करने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस कंगना रनौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील करने के कारण ट्रोल हो गई हैं। दरअसल, कंगना ने लोगों को जागरुक करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कंगना ने वीडियो में कहा कि बहुत लोग नेगेटिव महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह वक्त नेगेटिव फील करने का नहीं, बल्कि वैक्सीन लगवाकर पॉजिटिव रहने का है। उन्होंने यहां वैक्सीन से होने वाले फायदों का भी जिक्र किया।
