कंगना ने रानी 'लक्ष्मीबाई' को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को झांसी की महान योद्धा रानी लक्ष्मीबाई को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है। रानी ने 18 जून, 1858 को युद्धभूमि में अपनी आखिरी सांस ली थीं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आज ही के दिन रानी लक्ष्मीबाई ने अपना आत्मबलिदान दिया। उनकी उस दहाड़ को याद कर रही हूं, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को हिला दिया।
