एमजीआर की बर्थ एनिवर्सरी पर कंगना ने रिवील किया थलाइवी का रोमांटिक फोटो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना ने फिल्म 'थलाइवी' से नया फोटो शेयर किया। जिसमें कंगना साउथ स्टार अरविंद स्वामी के साथ दिखीं। अरविंद फिल्म में एक्टर और पॉलिटिशियन रहे एमजी रामचंद्रन बनेंगे। कंगना ने एमजीआर के 104वें जन्मदिन पर तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एमजीआर ही वह व्यक्ति थे जो जयललिता को फिल्मी दुनिया से राजनीति में लाए थे। कंगना ने तस्वीर शेयर करके लिखा- 'महान एमजीआर को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि, क्रांतिकारी नेता और थलाइवी के मेंटॉर।'
