जैसलमेर में 50 डिग्री तापमान में 'तेजस' की शूटिंग कर रही हैं कंगना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में शुरू कर दी है। रविवार को फिल्म की शूटिंग की फोटो साझा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वे लगभग 50 डिग्री तापमान में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में कंगना रनौत सिख सोल्जर तेजस गिल के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।
