सुदीप-अजय भाषा विवाद के बीच कंगना का बयान: संस्कृत होनी चाहिए राष्ट्रीय भाषा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राष्ट्रीय भाषा पर मचे बवाल पर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं है। हमारा ऐसा देश है, जहां बहुत सारी विविधताएं, कई भाषाएं और संस्कृतियां हैं। हर किसी को अपनी भाषा और अपनी संस्कृति पर गर्व करने का जन्मसिद्ध अधिकार है। मैं एक पहाड़ी हूं और मुझे इस पर गर्व है।'
