प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कंगना रनौत की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि यह कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है और इसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। काफी समय से दर्शक इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे थे। अब खबर है कि यह सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। खुद कंगना ने यह खुलासा किया है।