कंगना, मनोज बाजपेयी और धनुष को मिला नेशनल अवॉर्ड, 'छिछोरे' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। आमतौर पर इस समारोह का आयेजन 3 मई को होता है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन टाल दिया गया था। अभिनेत्री कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। हिंदी फिल्म 'भोंसले' के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म 'असुरन' के लिए धनुष को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिहं राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला।