48 करोड़ में तैयार हुआ कंगना रनोट का नया ऑफिस, सामने आया विडियो
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के पाली हिल स्थित उनके ऑफिस स्पेस कम स्टूडियो का इनसाइड वीडियो सामने आया है। इस ऑफिस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स रखा गया है। इसे इको फ्रेंडली-प्लास्टिक फ्री बनाया गया है। ऑफिस को यूरोपियन लुक देने के लिए विशेष डिजाइन किया गया है। इसको बनाने में करीब 48 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यहां पर कंगना एक निर्माता और निर्देशक के रूप में काम करेंगी।