कंगना की रिपोर्ट आई नेगेटिव, मुंबई के लिए निकलीं, बीएमसी करेगी क्वारंटाइन, होगा ड्रग टेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
अभिनेत्री कंगना की रिपोर्ट नेगेटिव आई। मुंबई वर्सेस पीओके मामले के बीच कंगना अपने पैतृक गांव भांवला से मुंबई के लिए निकलीं। चंडीगढ़ से वह फ्लाइट लेंगी। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार और कंगना के बीच तनातनी जारी है। कंगना ने संजय को चेतावनी दी थी कि वह 9 सितंबर को मुंबई जाएंगी। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बता दें केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी सुरक्षा दी हुई है।
