राइटर कनिका ढिल्लन ने ब्वायफ्रेंड हिमांशु शर्मा संग रचाई शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मनमर्ज़ियां और केदरनाथ जैसी फिल्मों की राइटर कनिका ढिल्लन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से शादी कर ली है। दिसंबर 2020 में दोनों ने सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। कनिका ने शादी की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की जिनमें वो परिवार और हिमांशु के साथ नज़र आ रही हैं। कनिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
