कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार बेंगलुरु में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: rediff
कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने 'हिंदुत्व' पर किए गए ट्वीट के चलते अरेस्ट कर लिया है। चेतन अहिंसा ने ट्वीट किया कि हिंदुत्व का आधार सिर्फ झूठ है। उन्होंने लिखा कि सावरकर की ये थ्योरी कि रावण को हराकर भगवान राम के अयोध्या लौटेने के बाद ही भारत को एक देश के तौर पर पहचान मिली, ये सरासर झूठ है। आज लोकल कोर्ट में उनकी पेशी होगी।