कन्नड़ अभिनेता नागभूषण की कार ने दंपति को कुचला, महिला की मौत
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/10/01/1696169223.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: newsbyte
कन्नड़ अभिनेता नागभूषण एक बड़े विवाद में घिर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता को एक कार दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि अभिनेता ने तेज गति से कार चलाते हुए एक दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके 58 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना शनिवार रात की है। दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी।