39 वर्ष की उम्र में कन्नड़ आरजे रचना का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: My school clerk
कन्नड़ रेडियोजॉकी रचना का मंगलवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। 39 वर्षीय रचना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक, जेपी नगर के अपने फ्लैट में रहने वालीं रचना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पास अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आरजे के अचानक हुए निधन की खबर सामने आते ही सभी सदमे में हैं।
