कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की मौत, अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की आज मृत्यु हो गई है। प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हुआ। सोमवार को अभिनेत्री को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शाम को अभिनेत्री की तबीयत बिगड़ी। उनके फेफड़ों में पानी जमा होने से उनका निधन हुआ। वहीं, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा और अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
