कॉमेडियन कपिल शर्मा बने दोबारा पिता, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
कॉमेडियन कपिल शर्मा दोबारा पिता बने। गिन्नी चतरथ ने हालिया एक बेटे को जन्म दिया। इससे पहले दोनो की एक बेटी भी है। कपिल ने ट्वीट किया, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल'। फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।
