शो में कायस्थ समाज का कथित अपमान, कपिल शर्मा को मांगनी पड़ी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को कायस्थ समाज से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, 28 मार्च को ब्रॉडकास्ट हुए शो में कायस्थ समाज के देवता का कथित तौर पर अपमान हुआ। जिसके बाद कायस्थ समाज के लोगों ने कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और शो का बहिष्कार करने की बात कही। कपिल ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एमपी के सुबोध कांत सहाय को ट्विटर पर टैग कर माफीनामा पोस्ट किया।
