जल्द आएगी कपिल शर्मा की नई फिल्म, नंदिता दास के प्रोजेक्ट में शाहाना गोस्वामी के अपोजिट दिखेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
कॉमेडियन कपिल शर्मा अब राइटर-डायरेक्टर नंदिता दास की फिल्म में दिखेंगे। फिल्म में कपिल शर्मा के अपोजिट एक्ट्रेस शाहाना गोस्वामी दिखेंगे। इसमें वह कपिल की पत्नी के कैरेक्टर में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत में भुवनेश्वर में शुरू होगी। इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स प्रोड्यूस कर रहा है। कपिल शर्मा इससे पहले 'किस किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।
